Search

 
 
 

हजारीबाग : बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान

 
अमन बस के ड्राइवर ने दिखायी सूझबूझ यात्रियों ने कहा- ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Hazaribagh: बड़कागांव भाया टंडवा हजारीबाग रोड पर चलती अमन बस में अचानक आग लग गई. बस टंडवा-बड़कागांव होते हजारीबाग जा रही थी. इस दौरान कटकमदाग प्रखंड हजारीबाग कुदरीमोड़ के पास बस धधक उठी. जैसे ही आग की भनक ड्राइवर को लगी उसने तुरंत बस को रोक कर बस में सवार सभी यात्रियों को सलामत नीचे उतार दिया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. सभी यात्री अपने सामान लेकर बस से नीचे सुरक्षित उतर गये. बड़कागांव के बस एजेंटो ने बताया कि अमन बस टंडवा से आकर बड़कागांव मुख्य चौक से 11 :50 बजे पूर्वाहन में प्रस्थान किया. बस यात्रियों से भरी हुई थी. कुंदरीमोड़ जाते जाते इंजन में धुआं निकलने लगा. इसकी भनक ड्राइवर को लगी तो ड्राइवर ने बस रोककर यात्रियों को उनके सामानों के साथ उतार दिया. यात्रियों को उतरते उतरते बस में आग तेजी से फैल गयी. यात्रियों ने कहा कि ड्राइवर की सूझबूझ से हम लोग की जान बची. ऐसा लग रहा था कि मौत के मुंह से बचकर निकले हैं. बस में लगी आग को दमकल विभाग ने बुझाया. बस के जलने से लाखों का नुकसान हो गया. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-india-england-test-match-security-arrangements-will-be-tight/">रांचीः

भारत- इंग्लैंड टेस्ट मैच, चाक-चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही