Search

 
 
 

हजारीबाग : बालू यार्ड में गोलीबारी, टीपीसी के नाम से छोड़ा पर्चा

 
Barkagaon, Hazaribagh:  बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तलसवार पंचायत के कोयलंग में संचालित बालू स्टॉक यार्ड में बीती रात करीब 10:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने 3 राउंड गोलीबारी की. अपराधियों ने जेसीबी व हाइवा चालकों के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में तोड़-फोड़ भी किया. मौके पर टीपीसी संगठन के नाम के एक धमकी भरा पर्चा छोड़ा कर अपराधी फरार हो गए. घटना की सूचना पर बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह तथा एसडीपीओ कुलदीप कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पर्चा में एरिया प्रभारी प्रताप जी के आदेश अनुसार, पालडू सहित अन्य क्षेत्र में बालू यार्ड का काम करवाने वाले को टीपीसी संगठन से मैनेज कर चलने कहा गया, अन्यथा अंजाम भुगतने की बात कही गई है. इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार से पूछे जाने पर बताया कि गोली चलने का कोई सबूत नहीं मिला है. वहीं ग्रामीणों का कहना है के धमकी के साथ-साथ टीपीसी संगठन का पर्चा छोड़ा गया है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-bjp-does-not-want-to-see-tribals-moving-forward-kalpana-soren/">साहिबगंज

: आदिवासियों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती भाजपा- कल्पना सोरेन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/06rc_m-ूूूू-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही