Search

 
 
 

हजारीबाग : 16 फरवरी से माता शबरी मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव

 
Chauparan, Hazaribagh:  अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति चौपारण द्वारा आयोजित श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी एवं माता शबरी वर्षगांठ महोत्सव की तैयारी जोरो पर है. 16 फरवरी को आयोजित कलश यात्रा में शामिल होने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव को आमंत्रित किया है. पूर्व विधायक ने कहा कि माता शबरी की कृपा से शबरी माता मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव भव्य होगा. आयोजन समिति सह प्रखंड कमेटी चौपारण के अध्यक्ष आजाद भुइयां, उपाध्यक्ष बिरेंद्र भुइयां, सचिव दिगंबर भुइयां, उपसचिव रामप्रसाद भुइयां, कोषाध्यक्ष संतोष भुइयां, उप कोषाध्यक्ष कैलाश भुइयां, समन्वयक काशी भुइयां ने बताया कि 16 फरवरी को कलश यात्रा एवं 24 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा. यज्ञ का आयोजन आचार्य धनंजय पांडेय व कथावाचक श्रीरामजी शास्त्री की देखरेख में होगा. इस वर्ष मीना बाजार, झूला आदि आकर्षण का केंद्र रहेगा. आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सदस्य लखन भुइयां, शंकर भुइयां, रंजीत भुइयां, पवन कुमार, राजकुमार भुइयां, रंजीत भुइयां, कार्तिक भुइयां, प्रकाश भुइयां सहित अन्य महती भूमिका निभा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-hindu-daughters-bier-left-from-muslims-house/">सिमडेगा

: मुस्लिम के घर से निकली हिंदू बेटी की अर्थी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही