Search

 
 
 

हजारीबाग : जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर राजेश सहित पांच गिरफ्तार

 
14 मार्च की रात लेवी को लेकर निर्माण कंपनी के वाहनों में आग लगाने और फायरिंग का आरोप चतरा, हजारीबाग व रामगढ़ में 13, हत्या, लूट, लेवी और हथियार के मामले दर्ज हैं Hazaribagh: जेजेएमपी के सब जोलन कमांडर राजेश गंझू उर्फ बंधन सहित पांच उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हथियार और कारतूस के साथ उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा. बता दें कि 14 मार्च को बड़कागांव के बलोदर गांव में पुल और सड़क निर्माण कंपनी के साइट पर उग्रवादियों ने वाहनों में आग लगायी थी और फायरिंग की थी. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उग्रवादी संगठन टीपीसी के धर्मवीर के नाम से लेवी मांगी जा रही थी. पुलिस की टीम इन्हें तलाश रही थी. इसी दौरान कुख्यात राजेश उर्फ बंधन गंझू, पिता स्व. जानकी गंझू बेंदी, कटकमदाग पुलिस के हत्थे चढ़ गया. राजेश पर चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ में 13 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें अपहरण, हत्या, फिरौती, लेवी, रंगदारी, आगजनी, लूट व हथियार से संबंधित मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-fired-in-air-after-assault/">जमशेदपुर

: युवक ने मारपीट के बाद की हवाई फायरिंग

जेजेएमपी छोड़कर राजेश ने आपराधिक गिरोह बनाया : एसपी

एसपी ने बताया कि राजेश जेजेएमपी छोड़कर एक आपराधिक गिरोह तैयार कर लिया था. अपने गुर्गों की मदद से ठेकेदार, दुकानदार, होटल संचालक, बस मालिक आदि से लेवी की मांग कर पैसे वसूलता था. कंपनी के वाहनों को लेवी के लिए जलाने का प्रयास भी इसी के इशारे पर की गयी थी. पुलिस ने दो देसी कटठा, 303 बोर राइफल के सात कारतूस, धमकी को लेकर फेंका जाने वाला पर्चा के अलावा धमकी देने में प्रयोग किया जाने वाला मोबाइल सहित अन्य सामग्री बरामद की है. एसपी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी आधार पर सुलेंद्र गंझू पिता स्व.पोकन गंझू तथा एरियल सिंह भोक्ता पिता स्व. जयनंदन सिंह भोक्ता, ग्राम बलोदर, थाना बड़कागांव को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद राजेश की गिरफ्तारी हुई. राजेश की निशानदेही पर सुनील कुमार यादव, पिता राजेंद्र यादव, ग्राम बिहारो थाना जयनगर, कोडरमा तथा प्रिंस कुमार, पिता मोहन लाल सिंह बाराडीह जयनगर को उसके घर से पकड़ा गया. छापेमारी दल में एसडीपीओ बड़कागांव कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, सहित अन्य शामिल थे. एसपी ने बताया कि टीपीसी के नाम पर इनके द्वारा भयादोहन किया जा रहा था. आपराधिक गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-attacks-modi-government-says-the-country-is-sitting-on-a-time-bomb-of-unemployment-we-have-a-concrete-plan/">कांग्रेस

का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कहा, देश बेरोजगारी के टाइम बम पर बैठा है, हमारे पास ठोस योजना है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही