Search

 
 
 

हजारीबाग : फूड सेफ्टी ऑफिसर ने कई दुकानों में की छापेमारी, खाद्य सामग्री की जांच की

 
Hazaribag/Barkagaon : फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रकाश चंद्र गूग्गी ने शनिवार को बड़कागांव मुख्य चौक पर 25 दुकानों में छापेमारी की. प्रकाश चंद्र गूग्गी ने खाद्य सामग्री की जांच की. साथ ही गुटखा और तंबाकू को कूड़ेदान में फाड़ कर फेंक दिया. उन्होंने गुटका और तंबाकू पर पूर्ण रूप से बड़कागांव में प्रतिबंध लगाने की बात कही. (पढ़ें, भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-is-not-an-election-yatra-it-is-not-an-exercise-to-project-rahul-as-pm-candidate/">भारत

जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं, यह राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की कवायद नहीं)

बिना फूड लाइसेंस खाद्य सामग्री ना बेचें- प्रकाश चंद्र गूग्गी 

प्रकाश चंद्र गूग्गी ने दुकानदारों को कहा कि बिना फूड लाइसेंस के खाद्य सामग्री ना बेचें. उन्होंने दुकानदारों को खाद्य सामग्रियों को सही तरीके से ढककर रखने व बेचने को कहा. फूड सेफ्टी ऑफिसर ने दुकानदारों से साफ-सफाई का ख्याल रखने और एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों को नहीं बेचने को कहा. दुकान में हमेशा साफ पानी रखने को कहा. उन्होंने ग्रामीणों को जंक फूड से बचने और अधिक से अधिक पानी पीने भी सलाह दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-told-amit-shahs-meeting-a-flop-sagar-said-people-are-fed-up-with-bjp/">झारखंड

जदयू ने अमित शाह की सभा को बताया फ्लॉप, सागर ने कहा- भाजपा से त्रस्त हो चुकी है जनता 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही