Search

 
 
 

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: नेक्सजेन संचालक विनय सिंह के मोबाइल रिलीज के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल  के संचालक विनय कुमार सिंह के मोबाइल रिलीज करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है. कोर्ट ने विनय कुमार सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी.  हजारीबाग एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की विशेष अदालत ने विनय सिंह के जब्त मोबाइल को रिलीज करने का आदेश दिया था.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi : हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल  के संचालक विनय कुमार सिंह के मोबाइल रिलीज करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है. कोर्ट ने विनय कुमार सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी. 
हजारीबाग एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की विशेष अदालत ने विनय सिंह के जब्त मोबाइल को रिलीज करने का आदेश दिया था. जिसे एसीबी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

 

सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने कोर्ट को बताया कि हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में विनय कुमार सिंह का मोबाइल और सिम कार्ड एसीबी ने सीज किया था. लेकिन विनय सिंह अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं. इस कारण एफएसएल जांच में उनका मोबाइल नहीं खुल सका है. विनय सिंह को उनका मोबाइल वापस कर दिए जाने से एविडेंस के नष्ट होने या खत्म कर दिए जाने की आशंका है. 


विनय कुमार सिंह के मोबाइल का पासवर्ड पाने के लिए एसीबी कोर्ट में आवेदन भी दे सकती है. इसके अलावा शराब घोटाला इस रांची एसीबी कांड संख्या संख्या 9/ 2025 में भी ये सह आरोपी हैं. निलंबित आईएएस विनय चौबे के साथ उनके पैसा लेनदेन का भी मामला है. शराब घोटाले से संबंधित के नए तथ्य भी विनय सिंह के मोबाइल से मिल सकते हैं. इसलिए उन्हें मोबाइल न दिया जाए. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश शंकर की कोर्ट में हुई. यहां बता दें कि विनय कुमार सिंह के खिलाफ हजारीबाग एसीबी कांड संख्या 11/25 दर्ज है.


आरोप है कि विनय कुमार सिंह ने हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजरूआ खास जंगल झाड़ की सरकारी जमीन की खरीद की थी और इसका सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से गलत तरीके से म्यूटेशन भी करा लिया था. इस मामले में विनय कुमार सिंह की पत्नी भी आरोपी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही