Search

 
 
 

हजारीबाग : चार नकली क्लच प्लेट बरामद, पुलिस ने मारा छापा

 
वैलियो कंपनी के अधिकारी ने पुलिस के साथ मारा छापा सोनू मोटर्स और गैराज के खिलाफ थाने में की शिकायत Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण प्रखंड क्षेत्र में नकली ऑटो स्पेयर पार्ट्स बेचने के मामले में वैलियो कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स दुकान में छापेमारी की. इस क्रम में कंपनी के जांच अधिकारी और पुलिस ने चौपारण केंदुआ मोड़ के पास इरशाद आलम के सोनू मोटर्स और गैराज में दबिश दी. इस दौरान वैलियो कंपनी के सात पीस नकली क्लच प्लेट जब्त किए गए. कंपनी के जांच अधिकारी सूरज सोनी और मुंबई से आए जांच अधिकारी राजेश दास ने बताया कि चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह से अनुमति लेने के बाद ही इन दुकानों में छापेमारी की गई. इस क्रम में चार पहिया वाहनों में प्रयोग किए जाने नकली क्लच प्लेट बरामद किए गए. जानकारी के मुताबिक, पूर्व में भी चौपारण की कई ऑटो स्पेयर पार्ट्स दुकानों में छापेमारी हो चुकी है, जिसमें नकली समान बरामद हुए थे. इधर, सोनू मोटर्स और गैराज के खिलाफ वैलियो कंपनी के नकली क्लच प्लेट बेचने के आरोप में कंपनी के अधिकारी द्वारा थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है. मामले में चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-सोरेन">https://lagatar.in/in-the-soren-family-political-intrigue-started-in-the-name-of-durga-soren-read-what-kalpana-said/">सोरेन

परिवार में दुर्गा सोरेन के नाम पर सियासत शुरू, क्या कहा कल्पना और सीता ने … पढ़िये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही