Search

 
 
 

हजारीबाग : पंडाल में पधारे गजानन, डांडिया नृत्य से हुआ स्वागत

 

हजारीबाग समेत जिलेभर में गणेश चतुर्थी की धूम

Hazaribagh/ Vishnugarh : हजारीबाग समेत विभिन्न प्रखंडों में गणेश चतुर्थी की धूम है. मंगलवार को विघ्नविनाशक गणपति की पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई है. हजारीबाग शहर में बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी, छत्रपति शिवाजी नगर, न्यू एरिया, बुढ़वा महादेव प्रांगण स्थित जांबाज क्लब और पंचमंदिर में एकदंत की पूजा की तैयारियां की गई है. वहीं विष्णुगढ़ के ग्राम देवी परिसर में होने वाली पांच दिवसीय चर्चित गणेश पूजा पंडाल में विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश का आगमन हो गया. उनकी अगुवाई डांडिया नृत्य से की गई. नृत्य की प्रस्तुति अखाड़ा चौक के एंबीशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की. सोमवार से पांच दिनी गणेश महोत्सव शुरू हो गया. यहां डीएमटी क्लब की ओर से गणेश पूजा का वर्षों से भव्य आयोजन होता रहा है. यहां रात का नजारा वाकई देखने लायक रहता है. पूरा परिसर रोशनी से नहाया रहता है. रंग-बिरंगी विद्युत साज-सज्जा मन मोह लेती है. इस अवसर पर मेला लगता है. मेले में विष्णुगढ़ व अगल-बगल के गांवों की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल होते हैं. खाने-पीने के साथ-साथ खिलौनों सहित कई तरह की दुकानें लगती है. झूले भी होते हैं और बच्चे खूब आनंद लेते हैं. क्लब के अध्यक्ष शंकर कुमार, उपाध्यक्ष बहादुर साव कसेरा, सचिव शेखर सुमन, नीतीश कुमार, बिरजू कुमार, बेड़ाहरियरा मुखिया रामचंद्र यादव, विष्णुगढ़ मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार दास, अनूप कसेरा, अजय साव, शुभम कुमार, सुबोध कुमार कसेरा, राहुल कसेरा, रोहित कसेरा, शिवम पांडे, अमन रवानी, गोलू कुमार, धर्मेंद्र कुमार व कमेटी के अन्य सदस्य आयोजन को बेहतर बनाने में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : VC">https://lagatar.in/vc-sir-what-should-i-do-and-where-should-i-get-money-from-i-will-sell-my-kidney-and-give-it-dont-stop-my-file/">VC

सर…क्या करूं, और पैसा कहां से लाऊं, किडनी बेच कर दे दूंगा पैसे, मेरी PHD फाइल ना रोकें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही