Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : DPS स्कूल में धूमधाम से मना गणपति उत्सव

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को बड़कागांव रोड के शंकरपुर स्थित डीपीएस स्कूल में गणेश पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया. स्कूल परिसर को आकर्षक साज-सज्जा का स्वरूप दिया गया है. मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल भी गणपति पूजन उत्सव में शामिल हुए और पूजा की. इसके बाद भगवान गणेश की महाआरती की. गाजे-बाजे, ढोल-ताशे के संग नाचते-झूमते बच्चों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को रंग-गुलाल और पुष्प अर्पित कर गणपति बप्पा मोरया…का जयघोष करते हुए उनकी प्रतिमा स्थापित की गई. डीपीएस और एंजल्स हाई स्कूल के बच्चों के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इसे भी पढ़ें -महिला">https://lagatar.in/women-reservation-currently-82-women-members-in-lok-sabha-after-the-law-is-made-the-total-number-will-be-181/">महिला

आरक्षण : लोकसभा में अभी 82 महिला सदस्य, कानून बनने के बाद कुल संख्या 181 होगी

भगवान गणेश प्रथम पूजनीय हैं - विधायक

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्यनीय माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य विवाह, गृह प्रवेश और भूमि पूजन आदि से पहले गणेश जी की पूजा कर आगे का विधि विधान किया जाता है. निश्चित रूप से संस्कृति और सभ्यता से बच्चों को रूबरू कराया जाना बच्चों के चारित्रिक विकास में मददगार साबित होगा. स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने बताया कि वर्तमान दौर में लोग अपनी पुरातन संस्कृति-सभ्यता को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर अधिक अग्रसर हो रहे हैं. ऐसे में बच्चों को पुरानी परंपरा, धर्म, संस्कृति व सभ्यता से जोड़े रखने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस बार भी डीपीएस स्कूल में धूमधाम से गणपति पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cadre-ips-kuldeep-dwivedi-made-dig-of-cbi/">झारखंड

कैडर के IPS कुलदीप द्विवेदी बनाए गए सीबीआई के DIG
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही