Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बारिश के कारण बरकट्ठा में घंटों जीटी रोड रहा जाम

Advertisement
Advertisement
सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण से गड्ढों में जल जमाव नाली नहीं रहने की वजह से सड़क पर बह रहा पानी, बिजली आपूर्ति भी बाधित Barkattha: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त है. कोनहराखुर्द के समीप वनवे सड़क पर गड्ढे के पास एक ट्रक के खराब हो जाने से घंटों सड़क जाम हो गई. इस कारण सड़क पर तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गोरहर से सकरेज तक सड़क निर्माण कार्य कर रही एजेंसी की ओर से किनारे खोदे गए गड्ढों के पास न ही किसी प्रकार का बोर्ड लगाया गया है और न सड़क सुरक्षा की मानकों का ख्याल किया गया है. यहां लगातार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. सड़क के दोनों ओर नालियों के नहीं रहने से सड़क के ऊपर पानी जमा हो गया है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-caught-pickpocketing-in-bjps-sankalp-yatra/">चक्रधरपुर

: भाजपा के संकल्प यात्रा में पॉकेटमारी करते एक धराया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/gt-road-23_553-1.jpg"

alt="" width="600" height="600" />

सड़क पर सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं

एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि अभी चौपारण के पांडेयबारा में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. सब मशीन और मजदूर वहीं कार्य कर रहे हैं. विधायक अमित कुमार यादव ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की थी. परंतु कोई असर नहीं दिख रहा है. इधर बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या भी उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">गिरिडीह

: राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही