Search

 
 
 

हजारीबाग : दारू प्रखंड में स्वास्थ्य मेले का आयोजन

 
ग्रामीणों ने कराया इलाज, मिली दवाइयां डॉक्टर ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए लोगों को किया जागरूक Daru : दारू प्रखंड के गांवों में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. मेले में कई काउंटर लगाए गए थे. स्थानीय कई लोगों ने यहां इलाज भी कराया. इससे पहले मेले का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ और चिकित्सा प्रभारी डॉ अमरेश कुमार ने किया. साथ ही हर काउंटर का निरीक्षण भी किया. चिकित्सा प्रभारी ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां भी दीं. उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली के प्रति लोगों को जागरूक भी किया. मौके पर मौजूद डॉ प्रियंका, डॉ मुकेश झा, डॉ सुरेंद्र कुमार, प्रधान लिपिक शुभम कुमार, बीपीएम जागेश्वर शर्मा, अनूप कुमार, आलोक कुमार, पायल कुमारी, बीइइओ अरुण महतो, सुमित कुमार, रामानुज कुमार, रामकुमार महतो, उमेश प्रसाद और सहिया मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें :खनन">https://lagatar.in/why-are-the-police-struggling-to-arrest-the-mining-mafia-babulal/">खनन

माफियाओं को गिरफ्तार करने में क्यों फूल रहे पुलिस के हाथ-पैर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही