Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 12वीं में इंदिरा गांधी स्कूल की टॉपर बनी हिमानी, बोली- IAS बन करूंगी देश सेवा

जैक 12वीं में भी इंदिरा गांधी स्कूल का दबदबा Hazaribagh : 10वीं की तरह जैक 12वीं में भी हजारीबाग इंदिरा गांधी स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा. यहां की छात्रा हिमानी कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप-5 में अपना स्थान बनाया है. चतरा के सिमरिया स्थित कुरुमडारी की रहनेवाली हिमानी कुमारी आगे आईएएस बन देश की सेवा करना चाहती है. 94.6% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण करनेवाली छात्रा स्कूल की टॉपर है. वह कहती हैं कि मेहनत और समर्पण से ही कामयाबी मिलती है. सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता. साइंस की पढ़ाई उसने पूरी लगन और शिद्दत से की थी. उसे बेहतर रैंक की उम्मीद थी. उसके पिता कुमार रीतेश पांडेय गांव के ही स्कूल में पारा शिक्षक और माता मधुमिता गृहिणी है. उसकी एक छोटी बहन गांव के ही एक स्कूल से दसवीं की परीक्षा इसी वर्ष उत्तीर्ण की है. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC

10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही