Search

 
 
 

हजारीबाग होमियोपैथी चिकित्सकों ने बनाया नया संघ, डॉ. गणेश शंकर अध्यक्ष और डॉ. आनंद शाही बने सचिव

 
Hazaribagh : इंडियन होम्योपैथिक ऑर्गेनाइजेशन (आईएचओ) की हजारीबाग जिला इकाई की बैठक रविवार को डॉ. गणेश शंकर की अध्यक्षता में उनके विष्णुपुरी आवास में की गई. इसमें मौजूद चिकित्सकों ने प्रस्ताव पारित कर आईएचओ जिला इकाई को भंग कर दिया. समिति भंग कर उपस्थित चिकित्सकों की सहमति से द होमियोपैथी मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) की हजारीबाग जिला इकाई का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से डॉ. गणेश शंकर को अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. राजेश मिश्रा और डॉ. शैलेंद्र कुमार रॉय को जिम्मेवारी सौंपी गई. वहीं सचिव की जिम्मेवारी डॉ. आनंद शाही को सौंपी गई. वहीं सह सचिव के लिए डॉ. जोशी कुमार, डॉ. एके सहाय और डॉ. हकीम खान को जिम्मेवारी दी गई. कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी डॉ. अजीत कुमार और डॉ. अनिल कुमार को दिया गया. जिला मीडिया प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्दु जयपुरियार और डॉ. प्रह्लाद सिंह को दी गई. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russias-mission-moon-failed-luna-25s-cross-landing-on-the-moon/">रूस

का मिशन मून फेल, लूना-25 की चंद्रमा पर क्रैस लैंडिंग
कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विनोद, डॉ. विजय सिंह, डॉ. राजेश त्रिवेदी, डॉ. पंकज कांत सहाय, डॉ. शंकर मोदी, डॉ. पंकज कुमार सिन्हा, डॉ. शैलेंद्र राम, डॉ. कौकब सारा, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. इंदु, डॉ. हकीम खान, डॉ. नीतू सोंधी, डॉ. प्रियंका, डॉ. रूबी, डॉ. गजाला प्रवीण, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शैलेश, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. धीरज, डॉ. विशेश्वर ठाकुर, डॉ. निवेदिता सिन्हा, डॉ. एसके वर्मा और डॉ. स्नेहा साहा को चुना गया. इसे भी पढ़ें : अभिनेता">https://lagatar.in/actor-rajinikanth-leaves-for-ayodhya-to-visit-ramlala-touches-cm-yogis-feet-also-meets-akhilesh/">अभिनेता

रजनीकांत रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना, CM योगी के पैर छुए, अखिलेश से भी मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही