Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: हाथी भगाने वाली टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, कई घायल

हाथी भगाने वाली टीम की गाड़ी चरही में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इसमें हाथी भगाने वाली गाड़ी के ड्राइवर सहित 2 की मौत हो गई है. वहीं, दुर्घटना में टीम के 7 सदस्य घायल हो गए हैं. घटना के मौके पर अफरा तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : हाथी भगाने वाली टीम की गाड़ी चरही में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इसमें हाथी भगाने वाली गाड़ी के ड्राइवर सहित 2 की मौत हो गई है. वहीं, दुर्घटना में टीम के 7 सदस्य घायल हो गए हैं. घटना के मौके पर अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां घायलों का इलाज जारी है.

 

दरअसल, पिछले 2-3 महीनों में जंगली हाथियों के उत्पात से हुई मौत के बाद वन विभाग ने हाथी भगाने की दिशा में काम में सक्रिय है. इसी के तहत रामगढ़, हजारीबाग और चतरा जिले के वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला कर टीमें बनायी गयी हैं. साथ ही हाथी भगाने के लिए बांकुड़ा से टीम बुलायी गयी है. 

 

बांकुड़ा से आयी एक टीम गाड़ी पर सवाल होकर रामगढ़ से मोरांग गांव की तरह जा रही थी. जो नेशनल हाईवे पर चरही के पास हजारीबाग से रांची की ओर आ रही एक कंटेनर गाड़ी से टकरा गई. इसमें ड्राइवर सहित एक की मौत हो गई. जबकि हाथी भगाने वाली टीम के बाकी 7 सदस्य घायल हो गए.

 

यह दुर्घटना रात के करीब साढ़े आठ बजे हुई है. घायलों का शेख भिखारी मेडिकर कालेज इलाज में इलाज चल रहा है. जिसमें से एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण रिम्स रेफर कर दिया गया है.

 

 https://lagatar.in/giridih-youth-dies-in-car-bike-collision

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही