Search

 
 
 

हजारीबाग : हॉरर सीरीज ''द हाउंटिंग ऑफ पलाना'' यूट्यूब पर रिलीज

 
  • हजारीबाग की धरती पर बनी हिन्दुस्तान की पहली इंटरडाइमेंशनल हॉरर सिरीज झारखंड में पहली बार इस तरह के सिनेमा का निर्माण
  • हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पडरिया में हुई है शूटिंग
  • मुकेश राम प्रजापति समेत कई स्थानीय कलाकारों ने मनवाया है अभिनय का लोहा

vismay alankaar

Hazaribagh : टीम कंट्रीरोड्स फिल्म्स द्वारा बनायी गयी इंटरनेशनल हॉरर सिरीज़ ``द हाउंटिंग ऑफ पलाना`` टीम कंट्रीरोड्स के यूट्यूब चैनल पर आ चुकी है. यह सीरीज सात एपिसोड की है, जो पूरी तरह से एक गांव की कहानी को दर्शाएगी. लेखक और निर्देशक सुमित कुमार सिन्हा ने इस सीरीज को काफी सुसज्जित और मनोरंजक बनाया है. उन्होंने बताया कि इसकी कहानी में किसी दूसरी दुनिया को भी दिखाया गया है. इस हॉरर सीरीज की शूटिंग 2021 में बड़कागांव में हुई थी, जिसमें हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया है. हजारीबाग की धरती पर बनी हिन्दुस्तान की पहली इंटरडाइमेंशनल हॉरर सिरीज दर्शकों को काफी प्रभावित करेगी. टीम के मुताबिक सीरीज बहुत ही अलग और सुंदर बनी है. दर्शकों ने इसके ट्रेलर पर भी अपनी अच्छी प्रतिक्रिया दी है. बड़कागांव के पडरिया में इस पूरी सीरीज की शूटिंग की गई, जहां हजारीबाग के भी कुछ लोकेशन दर्शाये गए हैं. इस सीरीज में सिर्फ हजारीबाग ही नहीं, बल्कि दिल्ली, हरियाणा के भी कलाकार शामिल हैं. झारखंड में पहली बार इस तरह के सिनेमा का निर्माण किया गया है, जो हॉलीवुड के फिल्मों में देखने को मिलती रही है. इस सीरीज में मुख्य रूप से आयुष, वंशिका सिन्हा, मुकेश राम प्रजापति, रवि गुप्ता, अभिषेक सिंह, रोहित वर्मा, धनंजय डी के, दीपक झा और गौरव सक्सेना अभिनय करते हुए दिखेंगे. वहीं शशिकांत कुमार, पवन भारती, रोहित हाजरा, अलंकृत वैभव, सुहानी, सुजीत, विक्रम, कुंदन और शिवानी भी इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी. आनंद साहा, सूरज कुमार, दीपक प्रजापति और अनिरुद्ध उपाध्याय ने कैमरे के पीछे से इस फिल्म को खूबसूरत बनाने का काम किया है. अनिरुद्ध ने इस सिरीज़ में सह-निर्देशन का भी काम किया है. निर्देशक सुमित सिन्हा ने कहा कि बहुत जल्द इस सीरीज को भी बड़े ओटीटी पर देखा जा सकेगा. इससे पहले टीम कंट्रीरोड्स की अनेक शार्ट फिल्में हॉटस्टार, जियो सिनेमा, एमएक्स प्लेयर जैसे बड़े ओटीटी पर देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-boat-full-of-school-children-drowns-in-bagmati-river-15-rescued-others-missing-relief-work-underway/">मुजफ्फरपुर

: स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूबी, 20 का रेस्क्यू, अन्य लापता, राहत-बचाव कार्य जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही