Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : महंगाई की मार नहीं झेल पा रही गृहणियां, रसोई के मेन्यू में किया बदलाव

Advertisement
Advertisement
Suman Sinha Daru : हजारीबाग के दारू में सब्जियों की आसमान छूती कीमतों से आम अवाम परेशान है. सब्जियों की कीमत में उछाल का आलम यह है कि अब आलू-प्याज को छोड हरी सब्जियों की ओर आम आदमी मुड़कर भी नहीं देख रहे. पिछले एक महीने से सब्जियों के दाम सुन-सुन कर गृहिणियों के होश उड़े हुए हैं. अब तो गृहिणियां अपनी रसोई के मेन्यू में बदलाव करने लगी हैं. वहीं गरीबों की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं. खुदरा बाजार आलू और प्याज के दम पर टिका हुआ है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-appeals-to-common-people-celebrate-bakrid-with-mutual-brotherhood/">रांची

पुलिस की अपील, आपसी भाईचारा के साथ मनाएं बकरीद

हरी सब्जी की जगह बेसन-सत्तू पर गृहणियों का जोर

कुछ लोग हिम्मत जुटाकर बाजार जाते हैं, लेकिन वे किलो की जगह पर केवल पाव भर सब्जी खरीदकर लाते हैं. सब्जी विक्रेताओं ने कहा सब्जी के भाव रोज बढ़ रहे हैं. इस कारण बिक्री पर भी असर पड़ रहा है. बिक्री कम होने से सब्जियां सड़ रही हैं, जिससे आर्थिक नुकासान हो रहा है. गृहिणियों ने अपनी रसोई का बजट संतुलित करने के लिए सब्जियों की जगह चना, बेसन, सत्तू, काबुली चना, दाल का तड़का बना कर काम चला रही हैं. भोजन में आलू और प्याज का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :लॉर्ड्स">https://lagatar.in/uproar-during-the-ashes-match-at-lords-protesters-entered-the-middle-ground-the-match-had-to-be-stopped/">लॉर्ड्स

में एशेज मैच के दौरान हंगामा, बीच मैदान में घुसे प्रदर्शनकारी, मैच रोकना पड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही