Search

हजारीबाग : ऋतिक कंपनी बिरहोर परिवारों को करा रही दोपहर का पौष्टिक भोजन

Keredari (Hazaribagh) : एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना के एमडीओ ऋतिक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सीएसआर के तहत परियोजना क्षेत्र के बिरहोर परिवारों को पौष्टिक भोजन कराया जा रहा है. पौष्टिक भोजन पाकर लोगों में और बच्चों में काफी खुशी देखी जा रही है. इस संबंध में ऋतिक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद रिजवान ने पूछे जाने पर बताया कि केरेडारी कोल माइंस परियोजना में सेट 32 बिरहोर परिवार के 120 लोग यहां निवास करते हैं. ये पोषाहार के अभाव में काफी कमजोर हो गये हैं. इसको देखते हुए ऋतिक कंपनी 17 अप्रैल से सभी परिवारों को दोपहर का भोजन दे रही है. वहीं कंपनी के को-ऑर्डिनेटर रवि सिंह ने बताया कि चट्टी बरियातू कोल परियोजना जब तक यहां खनन करती है, तब तक बिरहोर परिवारों को पौष्टिक युक्त आहार मुहैया कराया जाएगा. मौके पर अनुराग गुप्ता, सुमित आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//