Search

 
 
 

हजारीबाग : बानादाग पहाड़ी के निकट खेतों में बहाया जा रहा मानव मल

 
बगल में है लूटा डैम, बदबू से ग्रामीण परेशान, बिना ट्रीटमेंट के मानव मल बहाने से लोग पड़ सकते हैं बीमार शिकायत करने पर होगी कार्रवाई : बीडीओ Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत लूटा डैम के निकट बानादाग पडाड़ी के निकट खेतों में मानव मल बहाया जा रहा है. सप्ताह में दो से तीन दिन सुबह यहां मल बहाते हुए सेप्टिक टैंक देखा जा सकता हैं. खुले में मल बहा देने से वहां बदबू भी काफी हो रही है. लोगों को आने-जाने में परेशानी भी हो रही है. सन्नाटा होने के कारण किसी भी व्यक्ति ने अब तक इसे रोकने का काम नहीं किया है. वहीं दूसरी ओर यहां की सड़क बेहद खराब है, जिस कारण बहुत कम ही लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं. सुनसान होने का फायदा उठाते हुए खुले में ही टंकी से मानव मल लाकर बहाया जा रहा है. बताया जाता है कि स्थानीय किसान अपने खेतों में इसे बहाने के लिए बोलते हैं. मल का उपयोग खेती में किया जा रहा है. यह वह इलाका है, जहां सबसे अधिक टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी आदि की खेती होती है. वर्तमान में यहां धान भी लगाया गया है. खेत के गड्ढे में मल जमा किया जा रहा है, फिर उसका उपयोग खेती में किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-no-electricity-in-durgapahari-since-6-months-no-ration-since-3-months-rajesh-yadav/">गिरिडीह

: दुर्गापहरी में 6 माह से बिजली, 3 माह से राशन नहीं – राजेश यादव

बदबू से परेशानी, बीमारी का घर

जानकारों का कहना है कि मानव मल का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है. लेकिन उसका उचित ट्रीटमेंट करने के बाद ही खेत में उपयोग में लाया जाता है. अगर बिना ट्रीटमेंट किए ही मानव मल को खेत में बहा दिया जाए, तो वह बीमारी का घर बन सकता है. जो व्यक्ति सब्जियों का उपभोग करेगा, वह बीमार भी हो सकता है. यह बहुत ही गलत काम है. मानव मल को खेतों में बहने को लेकर कटकमदाग की बीडीओ शालिनी खलको ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इसकी शिकायत करेगा, तो उस मामले पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह अपराध है. खुले में मानव मल नहीं बहाया जा सकता है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि खेत में भी मानव मल बहाना सरासर गलत है. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-released-the-video-of-his-meeting-with-the-porters-raised-issues-of-inflation-and-unemployment/">राहुल

ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी किया, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही