Search

 
 
 

हजारीबाग: पहली बारिश में अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील

 
Hazaribagh: शुक्रवार को हुई पहली बारिश में बरही अनुमंडलीय अस्पताल वार्ड सहित पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो गया. पूरे परिसर में अंधेरा छा गया. वहीं करोड़ो की लागत से बने बरही के अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले दो सालों से लाखों की लागत से मरम्मत का कार्य चल रहा है. स्थिति ऐसी है कि इस कार्य को करवाने वाले संवेदक और देखरेख करने वाले अभियंता भी गुणवत्ता और एस्टीमेट को नज़रअंदाज़ कर मनमाने तरीको से कार्य करवाने में व्यस्त हैं. इसे भी पढ़ें-  गुजरात">https://lagatar.in/amit-shah-breaks-silence-on-scs-clean-chit-to-pm-modi-in-gujarat-riots-says-pm-modi-has-been-consuming-poison-for-last-18-years/">गुजरात

दंगों में पीएम मोदी को SC की क्लीन चिट पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-PM मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे
इस मामले में बीपीएम ने बताया कि विगत 28 मई को इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को लिखित शिकायत की गयी थी. लेकिन कुछ नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि अब तक संवेदक के द्वारा ना तो कोई एस्टीमेट दिया गया और ना ही कार्य का विवरण. क्या कार्य होना है इसकी भी पूरी जानकारी नहीं है. अस्पताल परिसर की स्थिति जानने पर प्रमुख मनोज कुमार रजक निरीक्षण करने पहुंचे. उनकी पहल पर संवेदक के द्वारा नाली बनाने का काम प्रारंभ करवाया गया. इस संबंध में संवेदक रामचंद्र यादव का पक्ष नहीं मिल सका है. अब लोगों को वरीय पदाधिकारियों के कदम का इंतजार है, ताकि हालात दुरुस्त हो सके. इसे भी पढ़ें- मोमेंटम">https://lagatar.in/momentum-jharkhand-investigation-is-now-the-responsibility-of-cid-as-industries-minister-cm-has-given-permission/">मोमेंटम

झारखंड की जांच अब सीआइडी के जिम्मे, उद्योग मंत्री के तौर पर सीएम ने दी अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही