Search

 
 
 

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

 
  • पहले दिन फुटबॉल, हाई जंप और कैरम बोर्ड की प्रतियोगिताएं हुई 
  • स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ मन निवास करता है : डॉ. मुनीष गोविंद 
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके नायक, कुलसचिव डॉ. मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ. एसआर रथ व डीन एकेडमिक डॉ. एमके मिश्रा ने मशाल जलाकर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस दौरान कुलपति डॉ. पीके नायक ने कहा कि विद्यार्थियों में समावेशी विकास के मद्देनजर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. ऐसे में सभी विभागों के विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए. कुलसचिव डॉ. मुनीष गोविंद ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल के मैदान में करना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ मन निवास करता है. इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य कार्यों में हिस्सेदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. डीएसडब्ल्यू डॉ. एसआर रथ ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से परंपरागत और स्थानीय खेलों को भी वार्षिक खेलकूद के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा है. खेल अध्यक्ष उदय रंजन ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को फुटबॉल, 100 मीटर दौड़ और कैरम बोर्ड की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि आगामी 2 मार्च को समापन के मौके पर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल शिक्षक आदित्य कुमार, संयोजक रविकांत कुमार, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार दांगी, पंकज प्रज्ञा, राहुल रजवार, अजीत कुमार, अमित कुमार सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : 56">https://lagatar.in/tmc-leader-shahjahan-sheikh-absconding-for-56-days-arrested/">56

दिन से फरार TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार, आज बशीरहाट कोर्ट में पेश करेगी बंगाल पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही