Search

 
 
 

हजारीबाग : डाक जागरूकता शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी

 
डाकघरों में अधिकतम ब्याज पाएं ग्राहक : डाक अधीक्षक आर्टिकल की बुकिंग व वितरण में भारतीय डाक अग्रणी Tatijharia, Hazaribagh: टाटीझरिया प्रखंड के धर्मपुर पंचायत भवन में डाक विभाग हजारीबाग प्रमंडल ने डाक शिविर का आयोजन किया. इस दौरान मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान, शिकायत निरीक्षक विकास रंजन, मुखिया कांति कुमारी उपस्थित थी. अपने संबोधन में डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक विभाग में किसी भी अन्य संस्थाओं की अपेक्षा अधिकतम ब्याज दर व सुरक्षा की गारंटी के साथ खाता का संचालन होता है. डाक घर के माध्यम से अनेक प्रकार की बचत योजना, बीमा योजना, महिला सशक्तीकरण आदि को ध्यान में रख कर योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसका आप सभी को लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय डाक आज अपनी सेवाओं के कारण अपनी पहुंच घर-घर तक बना चुका है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/we-will-not-celebrate-holi-diwali-until-hemant-comes-out-jmm/">हेमंत

के बाहर आने तक हम नहीं मनाएंगे होली-दिवाली : झामुमो

42 ने जीवन बीमा, 61 ने आईपीपीबी खाता खुलवाया

उन्होंने कहा कि हम आर्टिकल की बुकिंग व वितरण में देश में अग्रणी है. सुकन्या समृद्धि खाता, बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, सावधी जमा, महिला सम्मान बचत पत्र आदि के द्वारा लोगों को लघु बचत की सुविधा व अधिकतम ब्याज दे रहा है. डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के माध्यम से लोगों को बीमा सुविधा न्यूनतम प्रीमियम पर अधिकतम बोनस के साथ प्रदान कर रहा है. शिविर में 42 लोगों ने अपना जीवन बीमा कराया. वहीं 61 लोगों ने आईपीपीबी और 49 लोगों ने पोस्ट ऑफिस का खाता खुलवाया. इस दौरान मंच संचालन डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप ने किया. मौके पर दारू डाकघर के उप डाकपाल रामाश्रय प्रसाद, डाक सहायक उत्तम महतो, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार यादव, डाक कर्मचारी छोटेलाल मेहता, अभिमन्यु गुप्ता, सुषमा कुमारी, आभा कुजूर, अमन कुमार, प्रदीप कुमार, बजरंगी गोस्वामी, अनिल मुर्मू, चांदनी, अंकित, आदर्श, राजेंद्र यादव, बलवंत कुमार सहित काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-dmo-examines-crusher-instructions-to-follow-rules/">मेदिनीनगर

: डीएमओ ने की क्रशर की जांच, नियम पालन करने के निर्देश

ग्रामीण डाकघरों में भी मिल रही कई सुविधाएं

डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा स्कॉलरशिप, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी आदि का भुगतान डाकघर के खाता पर उपलब्ध है. सभी ग्रामीण डाकघर में आधार मोबाइल अपडेशन एवं 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नि:शुल्क आधार एनरोलमेंट की सुविधा दी जा रही है. जानकारी के अभाव में लोग चिटफंड कंपनियों के मकड़जाल में फंस कर अपनी गाढ़ी कमाई बर्बाद कर देते हैं. वहीं, भारतीय डाक आज अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए शिविर आयोजित कर लोगों को डाक योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध करा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही