Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्रभावित गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Keredari : केरेडारी स्थित एनटीपीसी कोल खनन परियोजना चट्टीबारियातु ने सीएसआर पहल के तहत महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को परियोजना से प्रभावित गांवों की महिलाओं के लिए सिलाई पर तीन महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन चट्टीबारियातु पंचायत के मुखिया झरीलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी, वार्ड सदस्य दिलेश्वर महतो, एनटीपीसी सीएसआर इंजीनियर अकेश पटेल और सीएसआर के सीजीएम अनिल गुप्ता ने किया. इस अवसर पर सीएसआर के सीजीएम ने कहा कि एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना की ओर से विस्थापित गांव की महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र चलाया जा रहा है. इसके तहत एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना की ओर से चट्टीबारियातु पंचायत भवन के समीप पुराना पंचायत भवन में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchis-ajay-kukreti-will-get-gaurav-samman/">रांची

के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुकरेती को मिलेगा गौरव सम्मान

महिलाओं का होगा विकास

मुखिया झरीलाल महतो ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में 30-30 महिलाओं के बैच को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण लेकर जब एक महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती है, तो वह अपने परिवार को हर तरह से सहयोग कर पाती है. उन्होंने कहा कि सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं एवं युवतियों के लिए यह आय का साधन बन सकता है. साथ ही वह आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं. पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी ने कहा कि प्रशिक्षण लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं. सीएसआर इंजीनियर अकेश पटेल ने कहा कि समय-समय पर परियोजना की ओर से विभिन्न कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाएंगे. इसमें महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जेल">https://lagatar.in/mamta-devi-former-mla-of-ramgarh-came-out-of-jail-said-morale-is-not-broken-and-strengthened/">जेल

से निकलीं रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी, बोलीं- और मजबूती से उठाऊंगी जनता की आवाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही