Search

 
 
 

हजारीबाग : पोटो हो खेल के लिए मैदान उपलब्ध कराने का निर्देश

 
डीसी ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा Hazaribagh : समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी नैंसी सहाय ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जेएसएलपीएस, पंचायती राज एवं रुर्बन मिशन आदि की समीक्षा की. मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में पोटो हो खेल योजना के लिए प्रखंड स्तर पर खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने के कार्य में गति लाने का निर्देश उपायुक्त ने सभी बीडीओ को दिया. साथ ही मानव दिवस सृजन में वृद्धि लाने, बिरसा कूप संवर्धन के लक्ष्य को पूरा करने, योजना पूर्णता में वृद्धि लाने और मनरेगा मजदूरों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-gandhis-vision-of-social-unity-and-equality-is-the-way-forward-president/">बिहार

: गांधी का सामाजिक एकता और समानता का दृष्टिकोण ही आगे का रास्ता : राष्ट्रपति

काम में लायें तेजी : डीसी नैंसी सहाय

इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना को लेकर अन्य जिलों में कार्य हो रहे हैं. लेकिन हजारीबाग जिले में इस क्षेत्र में कमतर काम होना प्रखंड स्तर पर कम इच्छाशक्ति को दर्शाता है. उपायुक्त ने राज्यस्तर से संचालित योजनाओं पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-हिंदू">https://lagatar.in/15-members-of-four-families-who-converted-from-hindu-to-christian-will-return-to-their-religion/">हिंदू

से ईसाई बने चार परिवारों के 15 सदस्य अपने धर्म में करेंगे वापसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही