Search

 
 
 

हजारीबाग : जन सहयोग केंद्र ने मनाया महिला दिवस, हक के लिए निकाली रैली

 
Hazaribagh: टाटीझरिया प्रखंड के बेडम और जोभिसिमरा गांव में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मौके पर बड़ी संख्या में महिला मौजूद थी. महिलाओं के हक और अधिकार को लेकर रैली भी निकाली गई और जागरूक भी किया गया. महिला के अधिकार के लिए काम कर रही जन सहयोग केंद्र की सुरती मोसोमात को उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर संस्था की कोषाध्यक्ष रीता कुमारी ने महिला दिवस पर कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है. किंतु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते हैं, उसमें नारी का हर जगहों पर अपमान हो रहा है. नारियों को सिर्फ चूल्हा चौकी का काम करने के लिए समझ जाता है. समान काम के लिए समान वेतन भी नही मिलता है. हमेशा नारियों को पुरुषों के अपेक्षा कम समझा जाता है. पुरुषों को मजदूरी के लिए ज्यादा पैसे दिये जाते हैं जबकि महिलाए उनसे अधिक काम करती है फिर भी पुरुषों की अपेक्षा कम मजदूरी मिलती है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-father-killed-his-daughter-and-buried-her-body-rapid-raids-were-conducted-in-search-of-the-accused/">पलामू

: बाप ने बेटी को पहले काटा, फिर जंगल में ले जाकर दफनाया, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

पुरूषों के बराबर महिलाओं को मिले हक : रीता कुमार

उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पुरुष के समान बराबर हक मिले. चाहे वो शिक्षा, रोजगार, नौकरी या मजदूरी हो. रीता कुमारी ने बताया कि संस्कृत में एक श्लोक है- ``यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता: अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं. संस्कृति का सम्मान करते हुए नारी का सम्मान कैसे किया जाए, इस पर विचार करना आवश्यक है. अंत में महिलाओं ने बैलून उड़ाकर अपनी आजादी का एलान किया. हम भी आज़ाद हैं, हम पढ़ सकते हैं, हम भी काम कर सकते हैं. कार्यक्रम में बेड़म से ननकी देवी, लिलमुनी देवी, हसीना हंसदा, सरिता कुमारी, सावित्री कुमारी, मनीषा कुमारी, अंजनी कुमारी एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थी. वही सिमरा गांव से बहामुनी देवी, आरती देवी, सोनिया हंसदा, सुनीता कुमारी, सुरजमुनी टुडू, पार्वती टुडू उपस्थित हुईं. कार्यक्रम को सफल बनाने में जन सहयोग केंद्र के रामाधीन तिवारी, अनिल बासके, रेखा कुमारी, चुनूलाल सोरेन, जमुना कुमार रवि, छोटन टुडू एवं अजीत कुमार पासवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-policemen-including-asi-suspended-for-misbehaving/">जमशेदपुर

: अभद्र व्यवहार करने वाले एएसआई समेत चार पुलिस कर्मी सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही