Search

 
 
 

हजारीबाग : अंचलाधिकारी से मिले जदयू नेता, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग

 
जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ अंचल अधिकारी के साथ की मुलाकात Hazaribagh: जनता दल यूनाइटेड ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा के नेतृत्व में सदर अंचल के अंचल अधिकारी से मुलाकात कर सदर प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में उन्हें अवगत कराया. एक समस्या बरघुटवा ग्राम में हल्का 9 के म्यूटेशन संबंधी समस्या से भी अवगत कराया. एक महीने पूर्व इस कार्य को अंचल निरीक्षक और हल्का कर्मचारी ने अंचल अधिकारी को अग्रसारित कर दिया था और यह म्यूटेशन पिछले एक माह से सदर कार्यालय में अंचल अधिकारी के पास लंबित है. कई बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद कुशवाहा ने अंचल अधिकारी महोदय को इस कार्य के लिए ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन लगातार उन्होंने टालमटोल का रवैया अपनाया. थक-हार कर प्रखंड अध्यक्ष ने लिखित तौर पर इस कार्य हेतु आवेदन दिया. इसे भी पढ़ें-जहां">https://lagatar.in/where-there-are-bjp-governments-the-investigating-agencies-are-not-seeing-any-flaws-supriyo/">जहां

बीजेपी की सरकारें वहां जांच एजेंसियों को नहीं दिख रही खामी- सुप्रियो

जदयू ने आंदोलन की दी चेतावनी

अब अंचल अधिकारी महोदय का कहना है कि उपायुक्त महोदया के यहां से जब तक मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होता तब तक यह कार्य नहीं होगा. पदाधिकारी के इस व्यवहार से जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आंदोलित है. इस विषय पर लिखित तौर पर आवेदन देकर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य एक सप्ताह के अंदर नहीं होता है तो हमारी पार्टी सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी. आवोदन की प्रतिलिपि हजारीबाग उपायुक्त महोदया को भी सौंपी गई. प्रतिनिधि मंडल में जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के प्रवक्ता राकेश ठाकुर, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव रोमी सलूजा, महानगर उपाध्यक्ष नजराना परवीन, गुलशन राज, अनिल सिंह इत्यादि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mukti-seva-sansthan-is-engaged-in-liberating-the-destitute/">हजारीबाग

: बेसहारों को मुक्ति दिलाने में जुटा है मुक्ति सेवा संस्थान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही