Search

 
 
 

हजारीबाग : झापा के लोस प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा 1 मई को करेंगे नामांकन

 
Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से झारखंड पार्टी (झापा) के प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा 1 मई को नामांकन करेंगे. इस अवसर पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का, केंद्रीय महासचिव अशोक भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी सहित झारखंड पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल होंगे. इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए झारखंड पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा ने बताया कि 1 मई को राजकुमार कुशवाहा के निवास स्थान तिलैया - झुमरा से मेरू, अमृत नगर, कोर्रा होते हुए मटवारी के गांधी मैदान में सभी एक जगह जमा होंगे और वहां से पैदल यात्रा करते हुए समाहरणालय पहुंचेंगे. बताया कि नामांकन कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही