Chouparan : चौपारण के बसरिया में नवरात्रि के सातवें दिन कलश यात्रा के साथ माता का पट खुला. कुमारी कन्याओं को माथे पर कलश देकर, यात्रा का शुभारंभ बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कराया. इससे पूर्व सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बसरिया के सदस्यों ने पूर्व विधायक सहित जिला परिषद सदस्य आरती कौशल, स्थानीय मुखिया मंजू देवी, पूर्व मुखिया नरेश पासवान सहित अन्य को माता का पट्टा देकर स्वागत किया. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि नवरात्र की सप्तमी मां कालरात्रि की आराधना का दिन है. उन्होंने कहा कि माता का आशीर्वाद आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सौभाग्य से भर दें. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/read-two-news-of-deoghar-together/">देवघर
की खबरें- मां शक्ति की आराधना में जुटे श्रद्धालु और मारपीट में एक घायल
के कंधे पर हाथ रख बोले नीतीश- ये बच्चा ही हमारा सबकुछ है [wpse_comments_template]
की खबरें- मां शक्ति की आराधना में जुटे श्रद्धालु और मारपीट में एक घायल
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
कलश यात्रा बसरिया दुर्गा मंदिर से प्रारंभ किया गया, जो छठ तालाब में कलश जल लेकर पुनः दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित हुआ. कलश यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष दयानंद दांगी, उपाध्यक्ष रामधनी दांगी, कोषाध्यक्ष मंटू सोनी, सचिव कृष्णा कसेरा, उप सचिव नितेश साव, पूजरी दिनेश्वर राणा, दालों दांगी आचार्य अशोक पंडित के साथ बेलाही मुखिया मंटु सिंह, रामपुर मुखिया सुनीता देवी, पांड़ेबारा मुखिया सुनीता देवी, भगहर मुखिया कृष्णा रविदास,भाजपा नेता राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-तेजस्वी">https://lagatar.in/nitish-placed-his-hand-on-tejashwis-shoulder-and-said-this-child-is-our-everything/">तेजस्वीके कंधे पर हाथ रख बोले नीतीश- ये बच्चा ही हमारा सबकुछ है [wpse_comments_template]
Leave a Comment