Search

 
 
 

हजारीबाग : झुरझुरी में मनसा पूजा पर निकली कलशयात्रा

 
पूर्व विधायक हुए शामिल, 501 महिलाओं ने बरसोती नदी से उठाया जल Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में मां मनसा की पूजा आस्था, श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जा रहा है. इसी क्रम में झुरझुरी में सार्वजनिक मनसा पूजा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कलश यात्रियों को चुनरी तथा सिर पर कलश देकर रवाना किया. कलशयात्रा में 501 महिलाएं और कुंवारी कन्याओं ने यज्ञमंडप से अपने सिर पर कलश लेकर बरसोती नदी उत्तरवाहिनी से जल उठाया. ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर सभी महिलाएं यज्ञ मंडप पहुंचीं. इस दौरान मनसा देवी माता के जयकारों से क्षेत्र गूजायमान हो उठा. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-got-angry-after-seeing-the-library-board-in-english-took-dms-class-said-british-rule-is-not-going-on/">बिहार

: अंग्रेजी में लाइब्रेरी का बोर्ड देख गुस्साये सीएम नीतीश, डीएम की ली क्लास, बोले- अंग्रेज का शासन नहीं चल रहा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ex-mla-barkattha_512-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

सर्पदंश से सुरक्षित रहने के लिए मां मनसा देवी की आराधना

मां मनसा देवी की पूजा को लेकर कहा जाता है कि सर्पदंश से सुरक्षित रखने के लिए श्रद्धालु विषहरी मां मनसा की आराधना करते हैं. मौके पर बरकट्ठा उत्तरी जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तिम महतो, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, राजकुमार चौधरी, राजेश कुमार, राजेश प्रसाद, सहदेव प्रसाद, सोबरन प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, बिनोद कुमार, भीम प्रसाद, दयानंद प्रसाद, रामलखन प्रसाद, सुजीत प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण राणा, छोटी राणा, गुलाबचंद प्रसाद, मुनिलाल प्रसाद, लालमोहन प्रसाद, मुनालाल प्रसाद, मनोज प्रसाद, चिंतामणि प्रसाद, पोखराज प्रसाद समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही