Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कुणाल बने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, कहा- महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Hazaribagh : कुणाल यादव हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच बड़ा अखाड़ा परिसर में शुक्रवार को मतदान के जरिए महासमिति के अध्यक्ष का चुनाव किया गया. चुनाव जीतने के बाद कुणाल यादव ने ‘शुभम संदेश’ की टीम से बात करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी जिम्मेवारी होगी. साथ ही नशा मुक्त रामनवमी पर सब मिलकर मंथन करेंगे. डीजे पर प्रतिबंध और धारा-144 को लेकर प्रशासन और राम भक्तों के बीच में जो खाई उत्पन्न हुई है, उस दूरी को कैसे पाटा जाए, इसे लेकर उन्होंने कहा कि वे लोग कोशिश करेंगे कि प्रशासन से बात करें. धारा-144 कैसे समाप्त हो, उस पर भी चर्चा की जाएगी. डीजे पर प्रशासन क्या कहता है इस पर भी विचार करने की आवश्यकता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म उत्सव मनाते हैं, इसलिए सभी राम भक्तों को भी मर्यादित रहने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/rain-in-dhanbad-for-the-second-day-temperature-dropped/">धनबाद

में दूसरे दिन भी बारिश, गिरा तापमान

मतदान के जरिये महासमिति अध्यक्ष का चुनाव

12 मार्च को तय किया गया था कि 17 मार्च को मतदान के जरिए महासमिति अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 8:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया की गई और 4:00 बजे मतगणना का कार्य संपन्न कर महासमिति अध्यक्ष के नाम का एलान किया गया. पिछले रविवार को बैठक के दौरान कुणाल यादव, मनीष शर्मा, उमेश साव, पवन गुप्ता, राहुल बल्मीकि और अनीश कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की थी. उसी दिन अनीश कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया. ऐसे में कुल पांच रामभक्त चुनावी मैदान में उतरे थे. चुनाव के दौरान पवन गुप्ता को राहुल बाल्मीकि ने अपना समर्थन दिया और चुनाव में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया. इसी तरह उमेश साव भी चुनावी मैदान में नहीं रहे.

कुणाल यादव को मिला 96 वोट

महासमिति चुनाव में कुणाल यादव, शंख छाप, मनीष शर्मा चक्र छाप और पवन गुप्ता त्रिशूल छाप से खड़े थे. कुणाल यादव को 96, पवन गुप्ता को 61 और मनीष शर्मा को 55 वोट मिले. कुल 214 वोट के जरिए चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें दो वोट रद्द हुए. महासमिति के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष एवं कई गणमान्य लोग पर्यवेक्षक के रूप में सक्रिय रहे. वहीं चुनाव समिति में बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी के महंत विजयानंद दास, रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान, अखौरी ब्रजेश सहाय, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार यादव, मंजीत यादव, प्रकाश यादव, मनमीत अकेला, राजेश यादव आदि ने सहयोग किया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dps-children-did-a-study-tour-of-head-post-office/">बोकारो

: डीपीएस के बच्चों ने प्रधान डाकघर का किया स्टडी टूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही