Search

हजारीबाग : विजयादशमी पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, प्रशासन अलर्ट

राम भक्तों के इलाज के लिए शहर में लगेंगे 21 मेडिकल कैंप 150 डॉक्टर, कंपाउंडर और वार्ड बॉय विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों रहेंगे तैनात 110 झांकियां निकलती हैं शहर से आसपास गांवों के विभिन्न अखाड़ों से Pramod Upadhyay Hazaribagh: स्वास्थ्य विभाग ने विजयदशमी को देखते हुए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर 21 मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी कर ली है. इन कैंपों में लगभग डेढ़ सौ स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गयी है. जिनमें सात डॉक्टर शामिल हैं. बता दें कि हजारीबाग की रामनवमी विश्व प्रसिद्ध है और यहां विजयदशमी के दिन झांकी देखने वालों की भीड़ लाखों में होती है. शहर से लेकर आसपास गांवों के विभिन्न अखाड़ों से 110 झांकियां निकलती हैं, जो विजयदशमी की रात से एकादशी की शाम तक चलती हैं. ये झांकियां शहर की सड़कों से होते हुए झंडा चौक पहुंचती हैं. इसके बाद बड़ा अखाड़ा चौक, महावीर आस्थान, सेठमोहल्ला, पचमंदिर चौक, जामा मस्जिद रोड, बस स्टैंड रोड से होते हुए अपने-अपने अखाड़े वापस हो जाते हैं. इस दौरान राम भक्त लाठी, तलवार खूब भांजते हैं. इस दौरान सैकड़ों राम भक्त चोटिल भी हो जाते हैं, जिनका सही समय पर इलाज हो इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसे भी पढ़ें-कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-wished-shri-ram-navami-took-a-dig-at-bjp/">कल्पना

सोरेन ने दी श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं, भाजपा पर किया कटाक्ष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/17rc_m_57_17042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मुस्लिम समाज के लोग भी करते हैं राम भक्तों की सेवा

इसके अलावा कई समाजसेवी, एनजीओ और कई निजी अस्पतालों की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगवा कर 24 घंटे निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायी जाती हैं. वहीं शहर के दो दर्जन से अधिक समाजसेवियों की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों पर पानी, चना, गुड़, तरबूज, खीर एवं खाने पीने से लेकर अन्य सामग्री का वितरण भी निशुल्क किया जाता है. वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी राम भक्तों की सेवा में जुटे रहते हैं. वहीं जिला प्रशासन भी अलर्ट रहता है और जगह-जगह पर वज्र वाहन, बैरिकेड भी लगा होता है. चौक-चौराहों के साथ निजी मकान की छत, सुनसान जगह पर पुलिस जवान तैनात रहते हैं.

कहां-कहां लगेगा मेडिकल कैंप

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के ड्रामा सेंटर में तीन शिफ्टों में 24 घंटे इलाज होगा. एक शिफ्ट में तीन डॉक्टर, 10 ड्रेसर, 8 वार्ड बॉय सेवा देंगे. एक साथ 10 राम भक्तों का इलाज हो सकेगा. वहीं जामा मस्जिद चौक स्थित मुख मंच एवं पुराना समाहरणालय कंट्रोल रूम के पास दो डॉक्टर समेत आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे. वही इंद्रपुरी चौक, झंडाचौक, बड़ाअखाड़ा, गौराटोली चौक, खिरगांव चौक, पेलावल थाना, काजी मोहल्ला, बजरंगी चौक, गड़ीखाना, सीताराम स्टूडियो, महेश सोनी चौक, सरदार चौक, बंसी लाल चौक, पांचमंदिर चौक, जामा मस्जिद, मतवारी, और पैगोडा चौक के पास कैंप लगा रहेगा. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-loss-seat-congressmen-open-front-against-deepika-pandey-singh-letter-to-kharge/">गोड्डा

लोस सीटः दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, खड़गे को लेटर

कहां-कहां है निगरानी मंच

शहर के मेन रोड स्थित जामा मस्जिद चौक के पास मुख्य मंच बनाया गया है, जिस पर उपायुक्त, कमिश्नर, डीआईजी, एसपी के अलावे कई अधिकारी 24 घंटा रहेंगे. इनकी शहर की गतिविधियों पर नजर रहेगी. इसके लिए मंच पर ही कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक कैमरे लगाए गए हैं. वहीं झंडा चौक के पास भी जिला प्रशासन का एक मंच बनाया गया है. वहीं जिनकी झांकी अच्छी सुंदर होगी और नशा मुक्त राम भक्त होंगे उस अखाड़े को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा कई संगठनों, समाजसेवियों, नेताओं व मंत्रियों का भी अलग-अलग जगह पर मंच बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp