Search

 
 
 

हजारीबाग: पबरा के सिमराही नदी पर भू-माफिया कर रहे कब्जा

 
Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड के पबरा स्थित सिमराही नदी भू-माफिया के निशाने पर है. हरे-भरे पौधे लगाकर हरियाली लाने के बहाने ट्रेंच काट कर वहां की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि वहां 30 फीट की सड़क अब एकपहिया रास्ते में तब्दील होती जा रही है. इससे 40 फीट चौड़ी पाट की नदी नाले में बदलती जा रही है. नदी के अस्तित्व खतरे में है. धीरे-धीरे उस नदी की आसपास की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है. जल्द इस बचाने का उपाय नहीं किया गया, तो भविष्य में वहां नदी का नामोनिशान मिट जाएगा.
यह नदी छड़वा डैम से निकलकर सेवाने नदी में जाकर मिली है. पबरा के पास इसकी चौड़ाई लगभग 40 फीट थी. लेकिन अब यह जमीन भू-माफिया के चंगुल में है. नदी के किनारे करीब एक एकड़ जमीन पर ट्रेंच कटवाया गया है. वहां आसपास फलदार वृक्ष के पौधे लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा किया जा रहा है. इसी बहाने नदी के किनारे की जमीन को पौधे लगाने की बात कहकर कब्जा लिया गया है. भू-माफिया के भयवश आसपास के ग्रामीण मुंह नहीं खोलना चाहते हैं. नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीण कहते हैं कि नदी की चौड़ाई अब कम हो गई है. वहां कुछ रैयती जमीन से आगे बढ़ाकर नदी की जमीन को ट्रेंच के अंदर कर लिया गया है. इसमें पौधे लगाए जा रहे हैं. यहां तक कि पबरा नावाडीह की मुख्य सड़क 30 फीट चौड़ी है, लेकिन उसे भी काटकर रैयती जमीन में मिला लिया गया है.

सीओ से जानकारी लेने के बाद होगी कार्रवाई : विनोद कुमार

इस मामले पर सदर एसडीओ की अनुपस्थिति में उनके प्रभार में रहनेवाले अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि सीओ से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. नदी के किनारे पौधे लगाने का कोई प्रावधान नहीं है. इस संबंध में ग्रामीणों को आवेदन देने की जरूरत है. बता दें कि नदी किनारे जमीन कब्जाने का यह गोरखधंधा नया नहीं है. गांव के अलावा हजारीबाग शहर में भी भू-माफिया ने कुम्हारटोली पारनाला में ऐसा ही खेल खेला है. वहां भी कभी नदी का चौड़ा पाट था. यह नदी गोंदा डैम से निकलती है. भू-माफिया ने गांधी स्मारक के पास की जमीन को भी नहीं छोड़ा. इस मामले में समाजसेवी मनोज गुप्ता ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की. इसके बावजूद वहां नदी को नाले में तब्दील होने से नहीं बचा पाए.
इसे भी पढ़ें–  केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही