Search

 
 
 

हजारीबाग लैंड स्कैम: दो समन पर उपस्थित नहीं हुई स्निग्धा सिंह, ACB ने भेजा तीसरा समन

Ranchi: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले की आरोपी स्निग्धा सिंह ACB के समक्ष अब तक उपस्थित नहीं हुई हैं. ACB ने उन्हें इस केस में पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा है
 

Ranchi: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले की आरोपी स्निग्धा सिंह ACB के समक्ष अब तक उपस्थित नहीं हुई हैं. ACB ने उन्हें इस केस में पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा है, लेकिन वो अभी तक एजेंसी के समक्ष एक बार भी हाजिर नहीं हुई हैं, जिसके बाद अब ACB ने उन्हें तीसरा समन भेजा है. 


ACB ने अपने समन में उन्हें एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया है. अब तक इस केस में ACB ने विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह, हजारीबाग के लैंड ब्रोकर विजय सिंह और हजारीबाग के तत्कालीन सदर अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. 


स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं. ACB के मुताबिक, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है. यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. जिसका खाता नंबर 95, प्लाट नंबर 1055, 1060 और 848 जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर 73, प्लाट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है. 

 

यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है. उक्त खाता प्लाट की भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल कब्जा है और फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है. दो समन जारी होने के बाद स्निग्धा सिंह ने हज़ारीबाग एसीबी की स्पेशल कोर्ट में अपनी अग्रिम बेल की गुहार लगाई है. लेकिन फ़िलहाल उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही