Hazaribagh: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में कोयले की अवैध तस्करी के खिलाफ CISF की NTPC इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है. जोरकाठ और सहदा इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने करीब 200 टन कोयला बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें:
बताया जा रहा है कि इलाके में अवैध तरीके से कोयला जमा कर तस्करी की तैयारी की जा रही थी. सूचना के आधार पर CISF की टीम ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोयला जब्त किया है.
कार्रवाई के बाद जब्त कोयले को संबंधित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित कराया गया है. CISF और स्थानीय पुलिस की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोयला कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.
कोयला तस्करी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

