Search

 
 
 

हजारीबाग : प्रखंड टॉपर अनिकेत को मनीष जायसवाल ने किया सम्मानित

 
Chauparaan: जैक बोर्ड की ओर से 19 अप्रैल को जारी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में प्रखंड के लगभग सभी उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया. वहीं प्रखंड के सिंहपुर में कस्तूरबा जनजागरण समिति की ओर संचालित डॉ. ललन बाबू कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय व मॉडर्न पब्लिक स्कूल दादपुर के मानव कुमार सिन्हा व अनिकेत कुमार सिन्हा ने 473 ( 94.60 प्रतिशत ) अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रखंड टॉपर बने. सदर विधायक मनीष जायसवाल व बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने अनिकेत कुमार सिन्हा को मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर उसके हौसले को बढ़ाया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाया. उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी है बशर्ते उन्हें तराशने वाला सही कारीगर होने चाहिए. यहां के शिक्षक बखूबी अपनी जिम्मेवारियों को निभा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-इतिहास">https://lagatar.in/we-can-create-a-better-future-by-taking-lessons-from-history-harivansh/">इतिहास

से सबक लेकर हम बेहतर भविष्य बना सकते हैं: हरिवंश

इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है अनिकेत

वहीं प्रखंड टॉपर अनिकेत ने कहा कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, राजेश सहाय, जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया गंदौरी दांगी, राजदेव यादव एवं विद्यालय अध्यक्ष अरबिंद सिन्हा, प्रभारी धीरेंद्र सिन्हा, शिक्षक सुजीत सिन्हा, अभिनाश सिन्हा, अमित सिन्हा, अनिकेत के पिता अनुज सिन्हा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-woman-who-left-her-parents-house-to-go-to-her-in-laws-house-missing-with-two-children/">गोड्डा

: मायके से ससुराल जाने के लिए निकली महिला दो बच्चों संग लापता
[wpse_comments_template]­­
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही