Search

 
 
 

हजारीबाग: नवजात की मौत पर अस्पताल में धरने पर बैठे मनीष जायसवाल

 
Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु वार्ड में एक नवजात बच्चे की मौत हो गई. सदर विधायक मनीष जायसवाल भी वहां मौजूद थे. वे सिवाने पुल नदी बस हादसे के दौरान वहां घायलों की सुध लेने गए थे. दरअसल शनिवार की रात गिरिडीह के सरिया निवासी आशा देवी और केदार रविदास के तीन दिन के नवजात की मौत हो गई थी. बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. यह देख अस्पताल के बच्चा वार्ड में विधायक मनीष जायसवाल धरने पर बैठ गए. उन्होंने इस संबंध में चिकित्सीय लापरवाही बताई और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीट कर ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था पर धिक्कार जताया. उन्होंने लिखा कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक बच्चे की उनके सामने जान चली गई. वह रात के एक बजे धरने पर बैठे हैं. उन्होंने बच्चे के परिजनों को ढांढ़स बंधाया. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही