Search

 
 
 

हजारीबाग : मनीष जायसवाल के परिजनों ने किया जनसंपर्क, मां-पत्नी ने मांगे वोट

 
Hazaribagh:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में उनकी मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल चुनावी मैदान में उतर गई हैं. शनिवार को इन सभी ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में डोर टू डोर कैंपेन किया. उन्होंने भाजपा एवं मनीष जायसवाल के समर्थन में कमल फूल छाप पर वोट देकर जिताने की अपील की. इनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, समर्थक और विशेष नुक्कड़ नाटक की टीम चल रही थी. नुक्कड़ नाटक के जरिए 62 सालों तक देश में कांग्रेस की सरकार की नाकामियों और पिछले करीब 10 सालों के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी. भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल का नापो खुर्द, बादम, हरली, विश्रामपुर, मिर्जापुर और कांडतरी के ग्रामीणों ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया. साथ ही भाजपा के समर्थन में मतदान करने का वादा भी किया. इसे भी पढ़ें-लोकतंत्र">https://lagatar.in/attack-on-the-fourth-pillar-of-democracy-journalist-union/">लोकतंत्र

के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं : पत्रकार यूनियन

माटी के लाल को सांसद बनाएं : विद्या जायसवाल

सांसद उम्मीदवार की मां विद्या ने लोगों से कहा कि बड़कागांव हमारा पैतृक निवास है. ऐसे में अपने माटी के लाल को सांसद बनाएं. दिल से सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगा. निशा ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बयार बह रही है. मौके पर विशेष रूप से उनके साथ बड़कागांव पूर्वी के भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महामंत्री सुमन गिरी, अरुण मालाकार, किरण देवी, सत्यभामा, मनोरमा राणा, कंचन शर्मा, मंजू मिश्रा, इंदु देवी, रानी शुक्ला, पूनम साहू, रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग साथ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-criminal-cases-are-registered-against-29-percent-candidates-of-the-first-phase/">झारखंड

: पहले चरण के 29 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही