Search

 
 
 

हजारीबाग : विष्णुगढ़ के जमुआ जंगल में काट डाले गए कई पेड़

 
पर्यावरण प्रेमियों की गुहार पर वनरक्षी ने जंगल का किया मुआयना Vishnugarh : विष्णुगढ़ के जमुआ जंगल में वन माफियाओं ने कई पेड़ काट डाले. पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से क्षुब्ध पर्यावरण प्रेमियों ने जंगल बचाने के लिए गुहार लगाई. उनकी गुहार पर विष्णुगढ़ सब बीट के वनरक्षी मोहम्मद असलम ने जंगल में कटे पेड़ों का जायजा लिया. सुरक्षा समिति के सदस्यों ने इस बारे में जानकारी देने की अपील की. ग्रामीणों ने कहा कि वनों की हिफाजत करना वनरक्षियों की जिम्मेदारी है. जंगलों में लगातार गश्त करने से ही वनों की रक्षा हो सकती है. लेकिन इसकी जिम्मेवारी ग्रामीणों पर सौंपना कहीं से औचित्यपूर्ण नहीं है. हां, इसमें ग्रामीणों का सहयोग लिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-staged-a-protest-demanding-promotion-in-ug-semester-five/">चाईबासा

: यूजी सेमेस्टर पांच में प्रमोट करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया धरना प्रदर्शन

वनकर्मी पर लापरवाही का आरोप

सच तो यह है कि जहां भी थोड़े जंगल बचे भी हैं, तो इसका श्रेय महकमे को नहीं, बल्कि ग्रामीणों को ही जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि जमुआ जंगल तो विष्णुगढ़ बीट ऑफिस से महज एक किलोमीटर के करीब है. बावजूद इसके वन विभाग इसे बचा नहीं पा रहा है. यह कहने में गुरेज नहीं कि दरअसल वनकर्मी जंगल को बचाने को लेकर संजीदा नहीं हैं. आखिर उन्हें तनख्वाह इसी के लिए तो मिलती है. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-amit-shahs-public-meeting-on-june-29-in-lalan-singhs-stronghold/">बिहार

: ललन सिंह के गढ़ में 29 जून को अमित शाह की जन सभा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही