कोर्रा चौक के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, माता के दर्शन को उमड़े भक्त
Hazaribagh : शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार की संध्या सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कोर्रा चौक के दुर्गा पूजा पंडाल का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. यहां पहुंचने पर समिति के लोगों ने विधायक समेत अन्य अतिथियों का स्वागत चुनरी ओढ़ाकर किया. विधिवत पूजा-अर्चना और ढाक वादन के साथ माता रानी का पट खोला गया. माता रानी का पट खुलते ही यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सदर विधायक ने भी माता रानी के समक्ष साष्टांग दंडवत करते हुए माथा टेका और क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.alt="" width="600" height="400" /> यहां पूजा पंडाल को बड़े ही आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया है और भव्य पंडाल बनाया गया है. पश्चिम बंगाल से यहां आये ढाक टीम लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना है. वर्ष 1949 से लगातार माता रानी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना होते आ रही है. मौके पर विशेष रूप से सार्वजनिक दुर्गा पूजा महासमिति कोर्रा के अध्यक्ष सह भाजपा के नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता उर्फ बबन, सचिव प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार और नवल राम, संरक्षक ललन गुप्ता, अनिल गुप्ता, बबन कुमार, हीरालाल गुप्ता, लखन गुप्ता, विमल गुप्ता, कामता प्रसाद, संतोष गुप्ता समेत सैकड़ों स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे.
करमाबेड़ा में युवा महोत्सव सह फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
alt="" width="600" height="400" /> Charhi : चुरचू प्रखंड के इंदिरा पंचायत के करमाबेड़ा में शुक्रवार को बिरसा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में युवा महोत्सव सह तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया. उद्घाटन मैच एफसी दाहूदाग बनाम एफसी कासीखाप के बीच खेला गया. इसमें पेनाल्टी शूटआउट में कासीखाप ने दाहूदाग को 1-0 से पराजित किया. वहीं दूसरे मैच में सालगाटोल ने पिंडरा को 1-0 से हराया. तीसरे मैच में रीमिक्स इलेवन क्लब जोबला ने चोराटांड़ को 1-0 से पराजित किया. चौथे मैच में कसियाडीह ने महुआटांड़ को 2-0 से शिकस्त दी. इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य एस पूर्ति, इंदिरा मुखिया राधिका देवी और आदिवासी दलित मंच के संयोजक महालाल हांसदा थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो बहेरा पंचायत अध्यक्ष श्याम मरांडी, वार्ड सदस्य शीतल टुडू, एहतेसामूल अंसारी, कोलेश्वर रविदास आदि थे. युवा महोत्सव सह टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, महालाल हांसदा, इंदिरा मुखिया राधिका देवी, वार्ड सदस्य शीतल टुडू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर बिरसा मेमोरियल क्लब करमाबेड़ा के अध्यक्ष राकेश मुर्मू, सचिव राहुल किस्कू, कोषाध्यक्ष रोबिन किस्कू, संरक्षक आनंद सोरेन, देवनाथ मुर्मू आदि थे.
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में याद किए गए आजादी के महानायक
alt="" width="600" height="400" /> Churchoo : चुरचू प्रखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम किया गया. यह कार्यक्रम चुरचू नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित किया गया था. इसमें आजादी के महानायकों को याद करते हुए गांव की मिट्टी से कलश भरा गया. उस कलश को अमृत वाटिका में रखा गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चुरचू के प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक थे. मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि चुरचू बीडीओ ललित राम, सीओ शशि भूषण सिंह, जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि वीणा मिश्रा, जेएसएलपीएस बीपीएम भावेश कुमार, एलएस चुरचू नेहा कुमारी, बहेरा मुखिया देवकी महतो, जरबा मुखिया सुनीता देवी, मनरेगा लेखक सहायिका रेखा देवी, चुरचू उप मुखिया प्रमिला देवी, महिला बाल विकास की बेबी देवी, आंगो मुखिया सीतामुनि देवी, जरबा पंचायत रोजगार सेवक शिव कुमार राणा, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक आशुतोष कुमार, सपना पटेल, सदस्य स्वीटी पटेल, सतीश कुमार, निक्की ठाकुर, जयकिशन दुलार, सलाम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/three-ias-of-jharkhand-will-become-principal-secretary-one-cs-and-seven-secretaries-lagatar-desk/">झारखंड
के तीन आईएएस बनेंगे प्रधान सचिव, एक सीएस और सात सचिव [wpse_comments_template]
Leave a Comment