Gaurav Prakash Hazaribagh : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना जांच करने के लिए आरटी पीसीआर किट उपलब्ध नहीं है. जांच करने के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन रिम्स या एमजीएम जमशेदपुर पर निर्भर है. माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आरके महतो ने जानकारी दी कि उनलोगों के पास किट नहीं है. लेकिन बहुत जल्द ही किट उपलब्ध करा दिया जाएगा. इस बाबत व्यवस्था में लगे हुए हैं. रांची को भी जानकारी दी गई है. वहीं मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर विनोद कुमार ने कहा कि ट्रूनेट के जरिए कोविड टेस्ट किया जा रहा है. हजारीबाग में तीन ‘ए’ सिम्टेनिक मरीज चिह्नित हुए हैं, जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया है. वहीं उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तीनों मरीज लो इनफेक्टेड हैं. इसे भी पढ़ें : पांच">https://lagatar.in/the-number-of-corona-patients-increased-in-jharkhand-after-five-months-eight-districts-are-in-the-grip-of-corona/">पांच
माह बाद झारखंड में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, आठ जिले कोरोना की चपेट में मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार का यह भी कहना है कि अगर अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीज कोई पहुंचेगा, तो उसके लिए व्यापक इंतजाम किये गये है. पुराने ट्रॉमा सेंटर के ऊपर 15 बेड का वार्ड बनाया गया है. ऑक्सीजन की भरपूर सप्लाई अस्पताल में है. वहीं एंटीबायोटिक भी उपलब्ध है. अगर उनलोगों के पास आरटीसीपीसीआर टेस्ट कराने की व्यवस्था हो जाए, तो बेहतर हो जाएगा. हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास आरटीपीसीआर किट नहीं होना कई सवाल खड़ा कर रहा है. हाल के दिनों में कोरोना मरीज की संख्या में इजाफा हो रहा है. हजारीबाग में भी संक्रमित मरीज चिह्नित हो रहे हैं. जरूरत है जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की, ताकि संक्रमण फैलने के पहले ही रोका जा सके. इसे भी पढ़ें : नेतरहाट">https://lagatar.in/residential-schools-will-be-opened-in-chaibasa-dumka-and-bokaro-on-the-lines-of-netarhat/">नेतरहाट
की तर्ज पर चाईबासा, दुमका और बोकारो में खोले जायेंगे आवासीय विद्यालय [wpse_comments_template]
हजारीबाग : मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास नहीं है आरटी पीसीआर किट, रिम्स-एमजीएम पर निर्भर

Leave a Comment