Search

 
 
 

हजारीबाग : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पेश किये गये संदेशपरक और रोचक मॉडल

 
गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रशिक्षुओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा विज्ञान से जुड़े कई रोचक, संदेशपरक और ज्ञानवर्द्धक मॉडल किए प्रस्तुत Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका थीम वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान रखा गया था. इसमें प्रशिक्षुओं ने एक-से-बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए. इसमें विज्ञान से जुड़े कई रोचक और ज्ञानवर्द्धक प्रदर्श(मॉडल) शामिल थे. विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से मानव अंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया. इसमें न्यूरोन सिस्टम, मानव कंकाल तंत्र आदि के बारे में भी जानकारी दी गई. इसमें सोलर एनर्जी पैनल व सिस्टम और सेव वाटर के तहत जल है तो कल है का संदेश भी दिया गया. होलोग्राम, प्रकाश संश्लेषण, पर्यावरण संरक्षण, डीएनए, एसिड बेस इंडीकेशन, प्रकाश परावर्तन, फूड चेन, न्यूरोन मॉडल, प्रकृति मेरी सखी झारखंड, वाटर हार्वेस्टिंग व साइक्लिंग, गणित में ज्यामिति व त्रिकोणमिति, मेटालिक मनी, कारखाना आदि के ज्ञानपरक व संदेशपरक प्रदर्श भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें:Man">https://lagatar.in/pm-modi-episode-of-man-vs-wild-again-in-headlines-bear-grylls-shared-on-twitter/">Man

Vs Wild का पीएम मोदी वाला एपिसोड फिर सुर्खियों में, Bear Grylls ने ट्विटर पर शेयर किया

विज्ञान दिवस पर डाला गया प्रकाश

प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने मॉडल से संबंधित दैनिक जीवन में उसके उपयोग के बारे में आगंतुकों को समझाया. इससे पहले प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने विज्ञान दिवस के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है. भारतीय वैज्ञानिकों ने विज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है. इस कारण विश्वभर में विज्ञान के क्षेत्र में भारत की अलग पहचान है. प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विज्ञान के प्राध्यापक सह उप प्राचार्य डॉ प्रमोद प्रसाद कहा कि महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ सी.बी. रमन को वर्ष 1930 में प्रकाश का प्रकीर्णन(रमन इफेक्ट) सिद्धांत के प्रतिपादन के लिए उन्हें भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था. इसीलिए हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. मौके पर व्याख्याता अशोक कुमार सिन्हा, पुष्पा कुमारी, लीना कुमारी, कुमारी अंजली, दीपमाला, अब्राहम धान, छोटीलाल प्रसाद, एसएस मैती, गुलशन कुमार, जगेश्वर रजक, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, कनकलता, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, दिलीप कुमार सिंह, काश्यप कुणाल, अंजन कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-raised-the-issue-of-building-construction-in-upgraded-plus-two-schools-in-the-assembly/">बहरागोड़ा

: विधायक ने उत्क्रमित प्लस टू विद्यालयों में भवन निर्माण का मामला विधानसभा में उठाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही