Search

 
 
 

Hazaribagh: विधायक ने आम की बागवानी का लिया जायजा, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की

Hazaribagh : सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद कटकमदाग प्रखंड के परहेरिया गांव स्थित संजय शर्मा के आम के बागान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बागवानी का अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में किए जा रहे उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की.
 

Hazaribagh : सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद कटकमदाग प्रखंड के परहेरिया गांव स्थित संजय शर्मा के आम के बागान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बागवानी का अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में किए जा रहे उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की.

 

संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र में आम के 1700 से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित एवं विकसित करने का अनुकरणीय कार्य किया है. उनके इस प्रयास ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दी है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना है.

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को लेकर जनजागरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है.

 

उन्होंने संजय शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर पौधारोपण और वृक्षों के संरक्षण का कार्य करे, तो आने वाले समय में हमारा क्षेत्र और अधिक हरित एवं स्वच्छ बन सकता है.

 

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि “हरित हजारीबाग” के निर्माण के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में प्रतिवर्ष लाखों पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित करने का लक्ष्य साकार हो रहा है.

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया. विधायक ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है. वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दें.

 

इस अवसर पर हजारीबाग सदर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, सासंद प्रतिनिधि अजय साहु, विधायक प्रतिनिधि कटकमदाग कटकमदाग प्रियंका कुमारी, जिला परिषद सदस्य जितन राम, मिथिलेश यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता, मंडल महामंत्री शशि ठाकुर,  राजेश ठाकुर, राजेश यादव, पूर्व मुखिया कामेश्वर रविदास सहित कई गणमान्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही