Search

 
 
 

Hazaribagh News: कोयला लदे वाहनों से पैसे लेने का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

Hazaribagh: हजारीबाग में कोयला लदे वाहनों से कथित तौर पर पैसे लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो साझा कर इसकी जांच की मांग कर रहे हैं. वायरल वीडियो के संबंध में हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने संज्ञान लिया है.
 

Hazaribagh: हजारीबाग में कोयला लदे वाहनों से कथित तौर पर पैसे लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो साझा कर इसकी जांच की मांग कर रहे हैं.

 

वायरल वीडियो के संबंध में हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है.

 

एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी हुई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही