Search

 
 
 

हजारीबाग: विधायक ने विभिन्न पूजा पंडालों में मां के दर पर टेका मत्था

 
Hazaribagh: शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के मौके पर सुबह से देर शाम तक सदर विधायक मनीष जायसवाल पूजा पंडालों में गये और मां के दर पर मत्था टेका. सदर और दारू प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के दुर्गा पूजा पंडालों में विधायक पहुंचे और माता रानी के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इसे भी पढ़ें–भू-माफ‍िया">https://lagatar.in/land-mafia-demolished-poors-house-life-passing-under-plastic-in-rain/">भू-माफ‍िया

ने गरीब का घर ढाहा, बरसात में प्लास्टिक के नीचे गुजर रही जिंदगी

स्थानीय समस्याओं से विधायक हुए रू-ब-रू

इस क्रम में उन्होंने क्षेत्र के मंडई, सिंदूर, नगवां, सिंघानी, अमृतनगर, रोला, सिलवार, मेरू, पुंदरी, हुटपा और दारू प्रखंड क्षेत्र के महेशरा, झुमरा, दारू सहित दुर्गा मंडप पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों से मिले और माता रानी की पूजा- अर्चना व आरती में शामिल हुए. इस दौरान विधायक का स्वागत स्थानीय पूजा समितियों ने गाजे-बाजे और फूल माला पहनाकर किया. विधायक भक्तिमय दौरे के दौरान स्थानीय जनमानस की समस्याओं से भी रूबरू हुए. इसे भी पढ़ें–फुहारों">https://lagatar.in/masses-of-faith-gathered-in-the-pandals-on-maha-ashtami-between-the-showers-see-photos/">फुहारों

के बीच महाअष्टमी पर पंडालों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही