Search

 
 
 

हजारीबाग : होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायदारों का खाता फ्रीज करेगा नगर निगम

 
Hazaribagh : हजारीबाग प्रशासक सह नगर आयुक्त शैलेंद्र लाल ने नगर निगम के राजस्व शाखा के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 में किये जा रहे राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक की. बैठक में मेसर्स रितिका प्रिन्टेक को होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस एवं विज्ञापन शुल्क में शत प्रतिशत वसूली करने का निर्देश दिया. साथ ही निगम क्षेत्र के सभी बड़े बकायदारों जिन्होंने अभी तक होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं किया है, उन्हें झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 184 के अंतर्गत नोटिस करते हुए उनके बैंक खाता को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया. पूर्व में वैसे बड़े बकायेदार जिन्हें नोटिस निर्गत किया गया, परंतु अब तक उनके द्वारा होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है. उनके खाता को फ्रीज करने की कार्रवाई का निर्देश दिया. निगम के सभी तहसीलदारों को भी निर्देश दिया कि वे एजेंसी के तहसीलदार के साथ बड़े बकायदारों के भवनों का भ्रमण करते हुए उनसे बकाया होल्डिंग टैक्स का भुगतान प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे. एजेंसी को मार्च 2024 तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली शत प्रतिशत करने को कहा. बैठक में उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, बिपिन कुमार, नगर प्रबंधक फरहत अनिसी, निगम के तहसीलदार एवं रितिका के शेखर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : करनी">https://lagatar.in/had-to-double-the-income-of-farmers-committed-a-scam-of-rs-73-crore/">करनी

थी किसानों की आय दोगुनी, कर दिया 73 करोड़ का घोटाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही