Search

 
 
 

हजारीबाग : हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 
डांटो करम पुलिया के पास से हत्या के बाद फेंके गये अज्ञात शव का मामला सुलझा Katkamsandi, Hazaribagh: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांटो करम पुलिया के पास से हत्या के बाद फेंके गये अज्ञात शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पेलावल अंचल इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में कटकमसांड़ी थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह तथा एसआई बिरजा कुजूर की टीम ने हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाबत इंपेक्टर विनोद कुमार एवं थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह ने बताया कि बरामद अज्ञात शव बिहार राज्य की पूर्णिया जिले के मोहम्मद गुलजार का था. इस मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 52/2024 के अंतर्गत आईपीसी की धारा 302 तथा 201 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wave-of-happiness-among-muslim-followers-as-soon-as-the-moon-is-sighted/">हजारीबाग

: चांद का दीदार होते ही मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी की लहर

जिसके साथ लिव लिव इन रिलेशनशिप में रहता था उसी ने कर दी हत्या

हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त कटकमसांडी थाना क्षेत्र के हेसाकुदर गांव निवासी विधवा मालती देवी ने पुलिस को बयान दिया कि मृतक उसके साथ 8 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था और शादी का झांसा के देकर यौन शोषण करता रहा. इस बीच वह मालती की 14 वर्षीय पुत्री तथा उसकी बहन की बेटियों के साथ भी छेड़छाड़ किया करता था. मालती के साथ मारपीट कर उसके पैसे छीन लिया करता था. आजिज होकर मालती देवी ने शराब के नशे में रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और अपने दो परिचितों क्रमशः दीपक कुमार एवं संतन कुमार की मदद से शव को 28 मार्च की रात करम बहवा पुलिया के पास फेंक दिया था. ग्रामीणों की सूचना के आधार पर शव की बरामद की हुई थी. घटना के बाद जांच के क्रम में तीनों आरोपियों की संलिप्तता होने के सबूत के बाद तीनों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी टीम में कटकमसांडी थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह, एसआई बिरजा कुजूर, चालक सुधांशु कुमार सिंह, कटकमसांडी थाने में तैनात जैप एवं जिला बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-हथियार">https://lagatar.in/licenses-of-those-who-do-not-deposit-weapons-will-be-canceled-deputy-commissioner/">हथियार

जमा नहीं करने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द : उपायुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही