Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : केरेडारी में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Advertisement
Advertisement
प्रखंड की सभी 16 पंचायतों से कुल 40 टीमें ले रही भाग Hazaribagh : हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से आयोजित जिले का सबसे बड़ा और लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट- 2003 का आयोजन पहली बार केरेडारी प्रखंड में हुआ. केरेडारी प्रखंड के कृषि फार्म मैदान में शुक्रवार को नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का भव्य आगाज हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मांडू के विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल और विशिष्ट अतिथि सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव और बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए. केरेडारी प्रखंड क्षेत्र से पहुंची कई फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-does-politics-of-development-not-casteism-pn-singh/">धनबाद

: भाजपा जातिवाद नहीं, विकास की राजनीति करती है- पीएन सिंह

16 पंचायतों की टीमें ले रही हिस्सा

इस फुटबॉल टूर्नामेंट- में केरेडारी प्रखंड क्षेत्र की सभी 16 पंचायतों के कुल 40 टीमों ने भाग लिया. टूर्नामेंट का पहला मैच पटेल स्पोर्टिंग क्लब, खपिया (बुंडू पंचायत) बनाम संगम स्पोर्टिंग क्लब, लाजिदाग (मानतु पंचायत) के टीम के बीच खेला गया. टूर्नामेंट में निर्णायक रेफरी की भूमिका में ज्ञानी कुमार साव, दीपक दीना और लाइंसमेन के रूप में अरविंद दास, नीतीश कुमार दास, मो. क़ासिम और विकास कुमार हैं.

यहां से निकले खेल रत्न : मनीष जायसवाल

मौके पर मांडू के विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट ने ग्रामीण इलाकों में खेल के क्षेत्र में नई क्रांति लायी. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यह पूरी तरह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है और इसका एकमात्र उद्देश्य खेल प्रतिभा को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराकर उन्हें प्रोत्साहित करना है ताकि भविष्य में केरेडारी के सिर्फ कोयला ही नहीं, बल्कि खेल रत्न भी निकल सके. सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में एकता और भाईचारगी के गुणों का संचार होता है. बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में नमो प्रतियोगिता का विशेष योगदान है. इसे भी पढ़ें-इंस्टाग्राम">https://lagatar.in/love-happened-on-instagram-when-the-young-man-came-to-meet-in-the-dark-of-night-people-got-him-married/">इंस्टाग्राम

पर प्यार चढ़ा परवान, रात के अंधेरे में मिलने पहुंचा युवक तो लोगों ने करा दी शादी

सदर प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को

हजारीबाग के ओरिया में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 का आगाज शनिवार को होगा. इसमें बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जेपी भाई पटेल, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बरही पूर्व विधायक मनोज यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही