Hazaribagh : 22 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से दिन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान का शुभारंभ 22 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरमीत सिंह ने रक्तदान कर किया. फिर प्रशासनिक पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एंटोनी एच सिलबम, बीएचएम हवलदार चमन सिंह, सीएचएम पाल सिंह, हवलदार जोगराज, हवलदार सुरेंद्र कुमार, एलडीसी मोहम्मद अबू सुफियान, सीटीओ संपा गुरु सहित संत कोलंबा कॉलेज, मार्खम कॉलेज एवं आनंदा कॉलेज के 50 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए साधुवाद किया तथा आयोजकों एवं रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :पीरटांड़">https://lagatar.in/peertand-illegal-stone-quarrying-in-parasnath-hill/">पीरटांड़
: पारसनाथ पहाड़ी में हो रहा अवैध पत्थर उत्खनन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/NNNN-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
पर दिखता है मोदी सरकार का काम : किसलय [wpse_comments_template]
: पारसनाथ पहाड़ी में हो रहा अवैध पत्थर उत्खनन
alt="" width="600" height="400" />
रक्तदान करें और दूसरे को प्रेरित करें- कर्नल हरमीत सिंह
रक्तदाताओं को झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से उन्हें कैप देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरमीत सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एनसीसी के सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण अंग है. आपका दान किया हुआ रक्त किसी की जान बचा सकता है, क्योंकि रक्त किसी प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता है. आज देश में रक्त की जरूरत है उतना ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं है, आप स्वयं भी रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. उन्होंने इस भीषण गर्मी के मौसम में भी रक्तदान करने वाले कैंडेटस को प्रोत्साहित किया और उनके हौसले की सराहना की. कमांडिंग ऑफिसर ने शिविर में सहयोग प्रदान करने के लिए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, महासचिव विनीत छाबड़ा, टेक्नीशियन मोकिम अख्तर, निहाल राज, गोपाल प्रसाद, अजीत कुमार, आकांक्षा, आशुतोष, विशाखा एवं जॉनसन एंड जॉनसन के जैनेंद्र कुमार को भी धन्यवाद ज्ञापित किया. इसे भी पढ़ें :धरातल">https://lagatar.in/modi-governments-work-is-visible-on-the-ground-kislay/">धरातलपर दिखता है मोदी सरकार का काम : किसलय [wpse_comments_template]
Leave a Comment