Search

 
 
 

Hazaribagh News: हजारीबाग में 108 एंबुलेंस कर्मियों का सांकेतिक भिक्षाटन, 7वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

Hazaribagh News: हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को कर्मचारियों ने कटोरा लेकर भिक्षाटन कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचने का प्रयास किया. आंदोलनकारी कर्मियों की मांग है कि 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से शुरू किया जाए, बर्खास्त कर्मचारियों को पुनःबहाल किया जाए तथा सभी श्रमिक अधिकार लागू किए जाएं.
 
108 एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन

Hazaribagh News: झारखण्ड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को हजारीबाग सहित राज्यभर में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने भिक्षाटन कार्यक्रम किया. हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में भी कर्मचारियों ने कटोरा लेकर भिक्षाटन कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचने का प्रयास किया. कर्मचारियों का कहना है कि यह आंदोलन सातवें दिन में प्रवेश कर गया है और सरकार के आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आंदोलनकारी कर्मियों की मांग है कि 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से शुरू किया जाए, बर्खास्त कर्मचारियों को पुनःबहाल किया जाए तथा सभी श्रमिक अधिकार लागू किए जाएं.

 

संघ ने बताया कि 16 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ हुई बैठक में 15-20 दिन में समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन समय बीतने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसी कारण वे चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश हैं. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर निर्णय नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही