Hazaribagh News : हजारीबाग शहर के बीचों-बीच सरकारी जमीन पर वर्षों से जमे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कारगिल पेट्रोल पंप के समीप हुडहूडू कैंटोनमेंट इलाके में करीब 188 डिसमिल खासमहल जमीन पर किए गए अवैध कब्जे व निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची. सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि यह जमीन बेहद कीमती है और इस पर लंबे समय से अवैध कब्जा था. प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जेधारियों में हड़कंप मच गया. इस बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों में कई प्रभावशाली लोगों, कारोबारियों व जमीन के धंधे से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इस कार्रवाई से आम लोगों ने संतोष की सांस ली है.
इधर, हजारीबाग डीसी हेमंत सती की ओर उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर प्रतिष्ठान संचाने वालों को पहले ही नोटिस भेजा जा चुका था. जमीन पर अपना दावा करने वाले लोगों को स्वामित्य से संबंधित कागजात 31 अगस्त तक खासमहल पदाधिकारी के समक्ष जमा करने का निर्देश दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

