Hazaribagh News : 240 पहियों वाला विशाल ट्रेलर हजारीबाग के नगवां टोल प्लाजा पहुंचा. ट्रेलर को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र से सैकड़ों लोग पहुंच गए. इस 'बाहुबली' ट्रेलर पर करीब 250 टन वजन की एक भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लदी है. यह मशीन बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर पहुंची थी.
इसे भी पढ़ें
पारदीप बंदरगाह से मशीन को ट्रेलर पर लोड कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित फैक्ट्री के लिए रवाना किया गया था. ट्रेलर वहां से रांची होते हुए हजारीबाग पहुंचा. बताया जा रहा है कि उक्त मशीन को सड़क मार्ग से ले जाने से पहले दो-तीन बार निर्धारित मार्ग का सर्वे किया गया था. ताकी मशीन को ले जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्रेलर को हजारीबाग से पार करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

